News in English:
Location: | Sardarshahar |
Headline: | Prayer Meeting On Samadhi Of Acharya Mahaprajna In Presence Of Sadhvi Lalitprabha |
Content: | Acharya Mahaprajna showed us way to live life with art. |
News in Hindi:
आचार्य महाप्रज्ञ की समाधि स्थल पर हुई सभा- साध्वी ललितप्रभासरदारशहर 29 अप्रेल २०११ (सवाददाता जैन तेरापंथ समाचार)
पुण्य तिथि पर हुए कार्यक्रम को संबोधित करती साध्वी व सरदारशहर, |
तेरापंथ धर्म संघ के दसवें आचार्य महाप्रज्ञ की प्रथम पुण्य तिथि पर गुरुवार को उनकी समाधि स्थल पर धर्म सभा हुई। सभा में साध्वी ललितप्रभा ने कहा कि आचार्य महाप्रज्ञ ने हम सभी को जीवन को जीने का तरीका बताया। उन्होंने कहा कि उनकी समाधि पर संकल्प ले कि हम जीवन में अहिंसा का रास्ता अपनाएंगें। सभा के मुख्य अतिथि गांविमं संस्था के अध्यक्ष कनकमल दूगड़ ने कहा कि आज के दिन हमें संकल्प लेना चाहिए कि महापुरुषों के आदर्शों को जीवन में उतारे। तेरापंथ महासभा के उपाध्यक्ष रतन दूगड़ ने कहा कि आज के दिन अध्यात्मक जगत का सूर्य अस्त हुआ था, लेकिन उस सूर्य की रोशनी हमारे दिलों में उजाला बन कर आज भी मौजूद हैं। इसी क्रम में अणुव्रत समिति के डालचंद चिंडालिया, महिला मंडल की कांता चिंडालिया, तेजपाल चौधरी, दिनेश बैद, रावतमल सैनी, विभुदेवी बुच्चा आदि ने विचार व्यक्त किए। संचालन साध्वी कारुणाश्री ने किया।