Health of Rup Muni improving. He is noted saint of Sthanakvasi sect.
News in Hindi:
रूपमुनि के स्वास्थ्य में सुधार
रूपमुनि के स्वास्थ्य में सुधार
अहमदाबाद के अस्पताल में चल रहा है इलाज
रोहट 21/04/2011 (जैन तेरापंथ समाचार ब्योरो)
स्थानकवासी सम्प्रदाय के लोकमान्य संत रूपमुनि के स्वास्थ्य में गुरुवार को सुधार आया है। उनका इलाज अहमदाबाद स्थित साल अस्पताल में चल रहा है। संत रूपमुनि इस समय रोहट प्रवास पर आए हुए थे। बुधवार को उनकी तबीयत खराब हो जाने पर अहमदाबाद स्वास्थ्य लाभ के लिए ले जाया गया। अहमदाबाद वे करीब 1-30 डेढ़ बजे पहुंचे। जैन संघ रोहट के कोषाध्यक्ष बाबूभाई पारख ने बताया कि अहमदाबाद के साल चिकित्सालय में डॉ. राज मांडोल, डॉ. बंशी साबू, डॉ. मुकेश शाह उनका उपचार कर रहे हैं। रोहट प्रवास के दौरान संत रूपमुनि के साथ आए शिष्य सुकन मुनि के साथ सभी जैन संत आठ ठाणा से गुरुवार को सुबह पाली की ओर रवाना हो गए। इसमें हितेश मुनि, अमृत मुनि भी शामिल हैं, जो रास्ते में बांडाई के आगे स्थान पर रात्रि विश्राम करेंगे।