19.04.2011 ►Ahimsa Yatra ►Shishoada

Published: 19.04.2011
Updated: 21.07.2015

News in Hindi

शिशोदा गांव में आचार्य ने रविवार सुबह आयोजित धर्मसभा को संबोधित किया

लोभ सब कुछ नष्ट कर देता है: महाश्रमण

शिशोदा में रविवार को धर्मसभा में प्रवचन करते आचार्य महाश्रमण।

शिशोदा गांव में आचार्य ने रविवार सुबह आयोजित धर्मसभा को संबोधित किया, आचार्य दर्शन के लिए अहमदाबाद से आए श्रावक

नाथद्वारा 18 अप्रेल 2011 (जैन तेरापंथ समाचार ब्योरो)

आचार्य महाश्रमण ने कहा कि इंसान को लोभ नहीं करना चाहिए। लोभ एक ऐसा तत्व है, जो सब कुछ नष्ट कर देता है। लोभ परस्पर प्रेम, मैत्री, विनम्रता तक को नष्ट कर देता है। इससे चित की निर्मलता समाप्त हो जाती है। लोभ पर हमें विचार करना चाहिए। आचार्य रविवार सुबह शिशोदा गांव में आयोजित धर्मसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इंसान को आत्म निरीक्षण करना चाहिए कि उसमें लोभ की मात्रा कितनी है, तब संतोष की साधना करनी चाहिए। संतोष बढ़ाना चाहिए। जो पंडित होते हैं, साधक होते है वे संतोषी होते हैं। इच्छाओं का अंत नहीं है। संतोषी बनो। संतोष परम सुख है। इंद्रियों की तो मांग होती है, उससे लोभ जुड़ जाता है। इंद्रियों को वश में करने की साधना बढ़ानी चाहिए। इससे लोभ कम हो जाएगा।

शिशोदा में रविवार को हुई धर्मसभा में शामिल श्रावक।

इंद्रियों को वश में करें: उन्होंने लोभ की विविधता को बताते हुए कहा कि लोभ किसी पर भी हो सकता है। किसी को नारी पर, किसी को माया पर, किसी को अपने मकान पर, किसी को अपनी दुकान पर, किसी को अपने पुत्रों पर, तो किसी को अपनी प्रेमिका पर लोभ होता है, लेकिन यह लोभ व्यर्थ होता है। इस बात का हमें हर समय ज्ञान रखना चाहिए। उन्होंने चारों इंद्रियों लोभ, मोह, माया, क्रोध को वश में करने का आह्वान किया। आचार्य महाश्रमण ने कहा कि मंत्री मुनि का आज 80वां जन्म दिवस है। मंत्री मुनि सुमेरमल लाडनूं सोमवार से पर्वतीय क्षेत्र का विहार करेंगे। ज्ञातव्य है कि मंत्री मुनि आचार्य के साथ ही अहिंसा यात्रा कर रहे थे। 

अहमदाबाद से आए 450 तेयुप सदस्य: रविवार को अहमदाबाद (गुजरात) से तेरापंथ युवक परिषद के 450 सदस्य शिशोदा आए। 

कोशीवाड़ा में जनप्रतिनिधि सम्मेलन आज 

खमनोर 18 अप्रेल 2011 (जैन तेरापंथ समाचार ब्योरो)

 कोशीवाड़ा गांव में आचार्य महाश्रमण के पावन सानिध्य में जिला स्तरीय जनप्रतिनिधि सम्मेलन सोमवार को होगा। सम्मेलन को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। आचार्य महाश्रमण प्रवास व्यवस्था समिति के किशनलाल डागलिया ने बताया कि सुबह 9 बजे आचार्य महाश्रमण श्रावक-श्राविकाओं को प्रवचन देंगे। इसके बाद होने वाले जनप्रतिनिधि सम्मेलन में जिले की विविध पंचायत समितियों के प्रधान, उपप्रधान, पंसस, जिपस व सरपंच भाग लेंगे।

मुनियों का तुलसी विहार में प्रवेश 

चारभुजा 18 अप्रेल 2011 (जैन तेरापंथ समाचार ब्योरो)

 मुनि जयचंद लाल, मुनि ज्ञानेंद्र कुमार एवं मुनि बिमलेश कुमार ताराचंद धींग के यहां से रविवार को विहार कर तेरापंथ तुलसी विहार आए। मुनि श्री की मनोहर कोठारी, सोहनलाल, सुभाष चंद्र, विनोद कुमार, सुखलाल सिंघवी ने आगवानी कर तुलसी विहार तक पहुंचाया। विदित हो कि यहां छह मई को आचार्य महाश्रमण अक्षय तृतीया महोत्सव पर प्रवास करेंगे।

Sources
Jain Terapnth News

Ahimsa Yatra

Location: Shishoda
Categories

Click on categories below to activate or deactivate navigation filter.

  • Jaina Sanghas
    • Shvetambar
      • Terapanth
        • Ahimsa Yatra
          • Share this page on:
            Page glossary
            Some texts contain  footnotes  and  glossary  entries. To distinguish between them, the links have different colors.
            1. Ahimsa
            2. Ahimsa Yatra
            3. Jain Terapnth News
            4. अक्षय तृतीया
            5. आचार्य
            6. आचार्य महाश्रमण
            7. गुजरात
            8. ज्ञान
            9. दर्शन
            10. मंत्री मुनि सुमेरमल
            Page statistics
            This page has been viewed 1401 times.
            © 1997-2024 HereNow4U, Version 4.56
            Home
            About
            Contact us
            Disclaimer
            Social Networking

            HN4U Deutsche Version
            Today's Counter: