29.03.2011 ►Ahimsa Yatra ►Lahchoda

Published: 29.03.2011
Updated: 21.07.2015

News in Hindi

Acharya Mahashraman at Lahchoda

लाछुड़ा में आचार्यश्री महाश्रमण का भव्य स्वागत 

लाच्छुडा 29 march 2011 भास्कर न्यूज & भीलवाड़ा/ आसींद (जैन तेरापंथ समाचार ब्योरो की प्रस्तुती)

भीलवाड़ा. लाछुड़ा में आचार्य महाश्रमण के चरणों में नतमस्तक नेता प्रतिपक्ष वसुंधरा राजे।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष वसुंधरा राजे ने कहा कि वर्तमान राजनीति झगड़ों के आधार पर चल रही है। दो गुटों को लड़ा एक गुट के वोट की गणित तय की जाती है, जबकि राज्य व देश में राज भगवान व संत महात्मा के आशीर्वाद तथा जनता के प्यार से चलता है। 

भीलवाड़ा. लाछुड़ा में आचार्य महाश्रमण के मेवाड़ स्तरीय स्वागत समारोह को सम्बोधित करतीं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे।

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा, आचार्य श्री महाश्रमण मेवाड़ प्रवेश स्वागत समिति की ओर से आयोजित मेवाड़ स्तरीय स्वागत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि आज की प्रतिस्पर्धा में लोग आध्यात्म से दूर होते जा रहे हैं। ईश्वर से दूर रहकर कुछ नहीं मिलने वाला है। अहिंसा यात्रा संदेश को गांव-गांव तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि राजमाता ने उनको सीख दी थी कि द्वेष की राजनीति करने वाले आगे नहीं बढ़ सकते। राजमाता की इस सीख का अभी भी पालन करती हूं। वसुंधरा ने आचार्य श्री महाश्रमण से आशीर्वाद भी लिया। 

भीलवाड़ा. लाछुड़ा में आचार्य महाश्रमण के मेवाड़ स्तरीय स्वागत समारोह में उपस्थित हजारों श्रावक-श्राविकाएं।

आचार्य श्री महाश्रमण ने कहा कि जैन, सिख, इसाई, इस्लाम सभी परंपराओं का सार सच्चाई और प्रेम है। देश की तरक्की के लिए भौतिक व आर्थिक विकास जरूरी है, पर नैतिक और आध्यात्मिक विकास के बिना भौतिक व आर्थिक विकास आनंदपूर्ण होगा, इस पर प्रश्नचिह्न है। अनुकम्पा की चेतना जाग्रत करना ही अहिंसा यात्रा का मकसद है। साध्वी प्रमुख कनकप्रभा व मुनि सुमेर मल ने भी प्रवचन दिए। 

महाश्रमण के वंदन को आईं वसुंधरा

नगर संवाददाता& भीलवाड़ा 

महाश्रमण के वंदन को आईं वसुंधरा

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद पहली बार जिले में आ रही पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे रविवार देर रात बदनौर पहुंचीं। जिले में प्रवेश करने के बाद छतरपुरा गांव में पूर्व मंत्री कालूलाल गुर्जर, बालू लाल आचार्य सहित ग्रामीणों ने राजे का स्वागत किया। वहीं,बदनौर पहुंचने पर राज्यसभा सांसद वीपी सिंह, विधायक रामलाल गुर्जर सहित ग्रामीणों ने राजे का स्वागत किया। राजे बदनौर में सांसद सिंह के निवास पर रुकीं। वे सोमवार सुबह नौ बजे बदनौर में कार्यकर्ताओं से मिलते हुए सवाई भोज के लिए रवाना होंगी। वहां मंदिर में दर्शन के बाद राजे दौलतगढ़ चौराहा पहुंचेंगी। वहां भाजपाई स्वागत करेंगे। इसके बाद वे वाहन रैली के साथ राजे को लाछुड़ा में आयोजित आचार्य महाश्रमण के कार्यक्रम तक लाएंगे। मार्ग में पडऩे वाले गांवों में राजे का स्वागत किया जाएगा। रैली में हिस्सा लेने के लिए भीलवाड़ा से भी पदाधिकारी व कार्यकर्ता जाएंगे।

जीवन में हो सद्गुण के आभूषण (जैन तेरापंथ समाचार ब्योरो की प्रस्तुती)

भास्कर न्यूज& आसींद 

आसींद. सवाईभोज मंदिर में संबोधित करते आचार्य महाश्रमण।

आचार्य महाश्रमण के आसींद से विहार कर बराणा गांव पहुंचने पर लोगों ने स्वागत किया। यहां आयोजित सभा में आचार्य ने कहा कि ऐश्वर्य के बिना भी विभूषित हुआ जा सकता है। जीवन में सद्गुणों का अलंकरण करना चाहिए। इससे पूर्व खारी नदी की पुलिया पर निर्माणाधीन अहिंसा द्वार पर नगर पालिकाध्यक्ष हगामीलाल मेवाड़ा ने आचार्यश्री का अभिनंदन

Sources
facebook.com//Jain-Terapnth-News

Ahimsa Yatra

Location: Lahchoda

Categories

Click on categories below to activate or deactivate navigation filter.

  • Jaina Sanghas
    • Shvetambar
      • Terapanth
        • Ahimsa Yatra
          • Share this page on:
            Page glossary
            Some texts contain  footnotes  and  glossary  entries. To distinguish between them, the links have different colors.
            1. Acharya
            2. Acharya Mahashraman
            3. Ahimsa
            4. Ahimsa Yatra
            5. Lahchoda
            6. Mahashraman
            7. आचार्य
            8. आचार्य महाश्रमण
            9. दर्शन
            Page statistics
            This page has been viewed 1956 times.
            © 1997-2024 HereNow4U, Version 4.56
            Home
            About
            Contact us
            Disclaimer
            Social Networking

            HN4U Deutsche Version
            Today's Counter: