Bhusawal: 29.12.2018
Payal Choraria, Samiksha Chhant and Sapna Chhaee heard Mangal Path by Sadhvi Nirvan Shree after reorganising Kanyamandal. Sadhvi Dr Yogkshem Prabha called a meeting of Kanyamandal. 15 girls joined it and Sadhvi Shree explained benefit of Kanyamandal. Mahila Mandal president Sarla Chhajer appointed incharge for Kanyamndal and all teenager girls happily chosen Payal Choraria as Sanyojika. All Kanya mandal members did Darshan of Sadhvi Nirvan Shree and got her blessings.
२९-१२-२०१८
*साध्वीश्री निर्वाणश्रीजी के सानिध्य में भुसावल में पुनर्गठित हुआ कन्या मंडल*
आचार्य महाश्रमणजी की विदुषी सुशिष्या साध्वीश्री निर्वाणश्रीजी के पावन सानिध्य में साध्वीश्री डॉ. योगक्षेमप्रभा के निर्देशन में कन्या मंडल की विशेष संगोष्ठी आयोजित की गई | इस प्रेरणा गोष्ठी में शहर की सभी १५ कन्याओं ने भाग लिया |साध्वीश्री डॉ. योगक्षेमप्रभाजी ने "कन्या मंडल से क्यों जुड़े " विषय की उपादेयता को समझाया | साध्वीश्री के पावन उद्बोधन से प्रेरित होकर सभी कन्याओं ने ' ॐ अर्हं ' की ध्वनि से कन्या मंडल के पुनर्गठन की स्वीकृति दी |
साध्वीश्री ने कहा - कन्या मंडल कन्याओं के आन्तरिक सौंदर्य को निखारने की सशक्त जरुरत है | अनेक सामाजिक, पारिवारिक एवं व्यावहारिक पहलुओं की यहाँ शिक्षा मिलती है |
कन्याओं के सर्वानुमति से सुश्री पायल चोरडिया व समीक्षा छाजेड़ का नाम प्रस्तापित किया | महिला मंडल अध्यक्षा सरला छाजेड़ ने कन्या मंडल प्रभारी की नियुक्ति का प्रस्ताव रखा तो एकस्वर से श्रीमती सपना छाजेड़ का नाम सामने आया |
विदुषी साध्वीश्री निर्वाणश्रीजी ने सक्रियता से निष्ठापूर्वक कार्य करने की प्रेरणे देते हुए नवोदित संयोजिका पायल चोरडिया, सह संयोजिका समीक्षा छाजेड़ व प्रभारी सपना छाजेड़ के साथ सबको मंगल पाठ सुनाए ।
Kanyamandal
Sadhvi Nirvan Shree, Sadhvi Yogkshem Prabha, Sadhvi Lavanya Prabha, Sadhvi Kundan Yasha, Sadhvi Mudit Prabha