21.11.2018 ►Dhule ►Jeevan Vigyan Diwas Celebrated in Presence of Sadhvi Nirvan Shree

Published: 26.11.2018

Dhule: 21.11.2018

Jeevan Vigyan Day was celebrated in presence of Sadhvi Nirvan Shree. Sadhvi Madhur Prabha chanted Bhaktamal Stotra. Sadhvi Nirvan Shree told Jeevan Vigyan is more relevant today. It was due to wisdom of Acharya Mahalekha. Sadhvi Yogkshem Prabha told on this day Acharya Tulsi gave title of Mahapragya to Muni Natural. She remembered his contribution in field of education.

जीवन विज्ञान दिवस पर विशेष कार्यक्रम
महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमणजी की विदुषी सुशिष्या साध्वीश्री निर्वाणश्री जी के पावन सान्निध्य में जीवन विज्ञान दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। साध्वीश्री मधुरप्रभाजी ने भक्तामर का सस्वर पाठ करवाते हुए पार्श्व स्तुति प्रस्तुत की। विदुषी साध्वीश्री निर्वाणश्री जी ने अपने प्रेरक व्यक्तत्व में कहा-- जीवन विज्ञान वर्तमान युग की विशेष अपेक्षा है। आचार्य महाप्रज्ञ जी ने अपने प्रज्ञा के आधार पर शिक्षा जगत को,अनमोल अवदान दिया है। साध्वीश्री डॉ योगक्षेमप्रभाजी ने अपने विशेष वक्तव्य में कहा" जीवन विज्ञान दिवस" आचार्य महाप्रज्ञ को आचार्य अलंकरण प्रदान किए जाने के उपलक्ष में मनाया जाता है। गुरूदेव श्री तुलसी ने अपने सुयोग्य शिष्य मुनि नथमल जी को आज के दिन महाप्रज्ञ अलंकरण प्रदान किया था। उसी महाप्रज्ञ अलंकरण की स्मृति का दिवस है। जीवन विज्ञान दिवस । आचार्य महाप्रज्ञ जैसे महापुरुष विरले होते हैं। उन्होंने अपने विलक्षण प्रज्ञा से विश्व को प्रेक्षाध्यान और जीवन विज्ञान जैसे प्रदान दिए।
प्रेषक -- संगीता सूर्या

Sources
Sushil Bafana
Categories

Click on categories below to activate or deactivate navigation filter.

  • HereNow4U
    • HN4U Team
      • Share this page on:
        Page glossary
        Some texts contain  footnotes  and  glossary  entries. To distinguish between them, the links have different colors.
        1. Acharya
        2. Acharya Tulsi
        3. Dhule
        4. Jeevan Vigyan
        5. Mahapragya
        6. Muni
        7. Sadhvi
        8. Sadhvi Madhur Prabha
        9. Sadhvi Nirvan Shree
        10. Sushil Bafana
        11. Tulsi
        12. आचार्य
        13. आचार्य महाप्रज्ञ
        14. स्मृति
        Page statistics
        This page has been viewed 277 times.
        © 1997-2024 HereNow4U, Version 4.56
        Home
        About
        Contact us
        Disclaimer
        Social Networking

        HN4U Deutsche Version
        Today's Counter: