Chennai: 05.10.2018
43rd Adhiveshan of All India Terapanth Mahila Mandal held at Chennai in presence of Acharya Mahashraman. Sadhvi Pramukha Kanak Prabha, Sadhvi Kalplata, Sadhvi Jin Prabha gave training. Mahila Mandal, Vijaynagar awarded best branch for their work for Pratikraman workshop. Vijaynagar mahila mandal president Saroj Tantra, secretary Mahima Patwari attended adhiveshan. All members of Vijaynagar presented song which invited to all to visit Bangalore for next Chaturmas of 2019.
विशिष्टतम सम्मान"
चेन्नई:3,4,5 अक्टूबर 2018,माधावरम्
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल-४३वें राष्ट्रीय अधिवेशन 'संकल्प'परम श्रद्धेय शांतिदूत आचार्य श्री महाश्रमण जी के सानिध्य में 3-4-5 अक्टूबर को माधावरम् चैन्नई में आयोजित किया गया।
त्रिदिवसीय संकल्प अधिवेशन के अंतर्गत विभिन्न सत्रों में मातृ ह्र्दया महाश्रमणी साध्वी प्रमुखा श्री कनकप्रभाजी,शासन गौरव साध्वीश्री कल्पलताजी एवं साध्वी श्री जिनप्रभाजी द्वारा आध्यात्मिक संकल्पों की सौगात के साथ शक्ति जागरण,सही मौलिक चिंतन,निर्णायक क्षमता पर विशेष प्रशिक्षण एवं प्रेरणा पा थेय प्रदान किया गया।
अखिल भारतीय महिला मंडल द्वारा आयोजित वार्षिक अधिवेशन में विजयनगर महिला मंडल द्वारा किये गये कार्यो का मूल्यांकन करते हुए "साधना का मजबूत चरण,श्रावक प्रतिक्रमण"के अंतर्गत किये गए उलेखनीय प्रयासों के लिए,इस उपक्रम में "विशिष्टतम सम्मान"प्रदान किया गया।
अधिवेशन में अध्यक्ष श्रीमति सरोज जी टांटिया,उपाध्यक्ष श्रीमति प्रेमजी भंसाली,मंत्री श्रीमति महिमाजी पटावरी,कोषाध्यक्ष श्रीमति मंजूजी गादिया ने सहभागिता दर्ज कराई।
राष्ट्रीयकार्यसमिति सदस्य श्रीमति वीणाजी बैद,श्रीमति लताजी जैन के साथ विजयनगर महिला मंडल ने स्थानीय महिला मंडलो के साथ सामूहिक गीतिका समवेत स्वर में संगान कर बैंगलोर की धरा पर सभी को विशेष आमंत्रण दिया गया।