JAIN STAR News

Published: 11.04.2018
Updated: 11.04.2018

Jain Star


News in Hindi

बंगलौर:जीतो द्वारा स्वधर्मी जरूरतमंद छात्रों को स्कॉलरशिप
JAIN STAR News Network | April 10, 2018
बंगलौर।जीतो बैंगलोर द्वारा स्वधर्मी जरूरतमंद छात्रों को स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी।जीतो के मुलभुत उद्देश्य सेवा के लक्ष्य में अहम् भूमिका स्कालरशिप प्रोजेक्ट की रहती है। जीतो बंगलौर के चेयरमैन पारस भंडारी विद्यादान को श्रेष्ठ दान मानते हुए स्वधर्मी जैन बच्चे को पढ़ाई में मदद करते है।जीतो शिक्षा के माध्यम से स्वधर्मी छात्रों को स्वावलंबी बनाने का पक्षधर है और JATF के माध्यम से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में जीतो अपैक्स और जीतो की अन्य शाखाये उम्दा प्रदर्शन कर रही है और जैन विद्यार्थीओ के सर्वांगीण विकास हेतु कृत संकल्प है।
जीतो बंगलौर की स्कालरशिप प्रोजेक्ट के संयोजक अशोक नागोरी और उनकी समिति के सदस्य दानदाताओ से जमाराशि को सीधे जरूरतमंद छात्रों की पाठशाला या कॉलेज के बैंक खाते में उनकी राशि जमा कराने की व्यवस्था को भली भांति अंजाम दे रहे है। प्राप्त जानकारी अनुसार पिछले वर्ष जीतो ने 405 विद्यार्थियों को 56 लाख की छात्रवृति (स्कॉलरशिप) दी गयी थी। इस वर्ष 525 विद्यार्थियों को 75 लाख की स्कॉलरशिप देने की योजना का लक्ष्य निर्धारित किया है।जीतो के मिडिया संयोजक सज्जन राज मेहता से प्राप्त जानकारी अनुसार जैन समाज के अपने जरूरतमंद विद्यार्थीओ को शिक्षा के क्षेत्र में मात्र दानराशि के अभाव में शिक्षा से वंचित ना होना पड़े,इस हेतु ​जीतो परिवार का कोई भी​ सदस्य इस विद्या दान स्कॉलरशिप में दानदाता के रूप में अपना नाम लिखाना चाहे तो सहर्ष स्वधर्मी भाई बहिन की सेवा सुश्रुषा के लिए आगे आए।अगर आप स्वधर्मी ​जरूरतमंद विद्यार्थी को नामित भी करना चाहे,तो अवश्य जीतो कार्यालय या स्कॉलरशिप प्रोजेक्ट के चैयरमैन अशोक नागोरी 98450 53000 को फोन द्वारा अथवा मेसेज द्वारा सूचित करें। अपने समाज का जैन विद्यार्थी स्वयं भी जीतो कार्यालय में फॉर्म भर कर सेवा ​से लाभान्वित हो सकता है।इस सेवा से जुड़े और अन्यो को जोड़े।

Source: © Facebook

Sources
Categories

Click on categories below to activate or deactivate navigation filter.

  • Publications
    • Jain Star
      • Share this page on:
        Page glossary
        Some texts contain  footnotes  and  glossary  entries. To distinguish between them, the links have different colors.
        1. JATF
        2. Jain Star
        3. अशोक
        Page statistics
        This page has been viewed 2648 times.
        © 1997-2024 HereNow4U, Version 4.56
        Home
        About
        Contact us
        Disclaimer
        Social Networking

        HN4U Deutsche Version
        Today's Counter: