18.03.2018 ►SS ►Sangh Samvad News

Published: 18.03.2018
Updated: 19.03.2018

Update

Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/5a3dgnLZ5HiEkZIjANsZEE
*19/03/18* दक्षिण भारत मे मुनि वृन्द, साध्वी वृन्द का सम्भावित विहार/ प्रवास
दर्शन सेवा का लाभ ले
==============================
*संघ संवाद* + *संघ संवाद*
=============================
*आचार्य श्री महाश्रमण जी* *के आज्ञानुवर्ति मुनिश्री सुव्रत कुमार जी ठाणा* 2 का प्रवास
*Kondam.Karioeindal*
(तमिलनाडु)
(वेलुर- तिरुवन्नामलाई रोड)
☎9108075692,
==============================
*संघ संवाद* + *संघ संवाद*
==============================
*आचार्य श्री महाश्रमण जी के आज्ञानुवर्ती मुनि श्री रणजीत कुमार जी ठाणा २* का प्रवास
*सुरेश जी देवड़ा के निवास स्थान*
*बिड़दी* (कर्नाटक)
(Mysore - Bangalore Road)
☎ 9448374522
==============================
*संघ संवाद*+ *संघ संवाद*
==============================
*आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य मुनि श्री ज्ञानेन्द्र कुमार जी ठाणा 5* का प्रवास
*Javarilal ji Bumb*
C/o ranjeeth medicals
No: 17 /4 kamraj street
West *tambaram*
*Chennai:45*
☎8107033307,9840214382
9444492965
==============================
*संघ संवाद*+ *संघ संवाद*
==============================
*आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य डॉ *मुनि श्री अमृत कुमार जी ठाणा २* का प्रवास
*गौतमकुमार जी सेठिया*
43/1 गोपाल पिल्लैयार कोइल स्ट्रीट *तिरुवन्नामलाई*
☎9566296874,9487556076
9940744445
==============================
*संघ संवाद*+ *संघ संवाद*
==============================
*आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य मुनि श्री रमेश कुमार जी ठाणा 2* का प्रवास
*समावरम गॉव*
*जिला परिषद हाई स्कूल मे*
(विशाखापट्टनम -चेन्नई रोड)
☎8085400108,7000790899
==============================
*संघ संवाद* + *संघ संवाद*
==============================
*आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य मुनि श्री प्रशान्त कुमार जी ठाणा २* का प्रवास
*Nandi Temple Se Vihaar Kar ke Ratilal Auditorium Suguna Puram Palakkad Road Coimbatore Outer Padharenge*
(अर्नाकुलम- कोयम्बतुर रोड) ☎9672039432,7200690967
==============================
*संघ संवाद*+ *संघ संवाद*
==============================
*आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या 'शासन श्री' साध्वी श्री विद्यावती जी 'द्वितिय' ठाणा ५* का प्रवास
*बाबुलाल जी आनन्द कुमार जी मरलेचा के निवास स्थान पर*
*पल्लावरम*चेन्नैइ (तमिलनाडु)
☎8890788494
==============================
*संघ संवाद*+ *संघ संवाद*
==============================
*आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या "शासन श्री" साध्वी श्री यशोमती जी ठाणा 4* का प्रवास
*उलवापाडू से 10 km का विहार करके AP मोर्डन हाई स्कूल विरापल्ली पद्यारेगे*
(विजयवाडा -चेन्नैइ हाईवे)
☎7297958479,7044937375
==============================
*संघ संवाद*+ *संघ संवाद*
==============================
*आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या 'शासन श्री' साध्वी श्री कंचनप्रभा जी ठाणा 5* का प्रवास
*तेरापंथ सभा भवन*
*गॉधीनगर Bangalore* (कर्नाटक)
☎7624946879,
==============================
*संघ संवाद*+ *संघ संवाद*
==============================
*आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या साध्वी श्री राकेश कुमारी जी (बायतु) ठाणा 4* का प्रवास
*जतनलाल जी पारख के निवास स्थान पर*
*विशाखापट्नम्*
☎8917477918,9959037737
==============================
*संघ संवाद*+ *संघ संवाद*
==============================
*आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या साध्वी श्री विमल प्रज्ञा जी ठाणा 10* का प्रवास
*गंजमपेट से 13 km का विहार करके गन्डेपाली पधारेंगे*
(विशाखापटनम -चेन्नैइ रोड)
☎9051582096,9123032136
==============================
*संघ संवाद* + *संघ संवाद*
==============================
*आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या साध्वी श्री प्रमिला कुमारी जी ठाणा 5* का प्रवास
*लक्ष्मीपत जी कोठारी*
Kothari nivas Lalithanagar Nager
*Visakhapatnam*
☎:9014491997,8290317048
==============================
*संघ संवाद+ संघ संवाद*
==============================
*आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या साध्वी श्री काव्यलता जी ठाणा 4* का प्रवास
*Ashta Mangal villa*
27 Lettangs Road, Purasavakam, Chennai-7 (तमिलनाडु)
☎8428020772,984017646
9884244004
==============================
*संघ संवाद*+ *संघ संवाद*
==============================
*आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या साध्वी श्री प्रज्ञा श्री जी ठाणा 4* का प्रवास
*तेरापंथ भवन*
*त्रिपुर*
☎7200298224.8122268025
==============================
*संघ संवाद*+ *संघ संवाद*
==============================
*आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिस्या साध्वी श्री सुर्दशना श्री जी ठाणा 4* का प्रवास
*तेरापंथ भवन*
*पारस गार्डन रायचुर*
☎9845123211
==============================
*संघ संवाद + संघ संवाद*
==============================
*आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या साध्वी श्री लब्धि श्री जी ठाणा 3 का प्रवास*
*जैन भवन*
*ऊटी*
☎9601420513,9442251218
==============================
*संध संवाद*+ *संध संवाद*
==============================
*आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या साध्वी श्री मघुस्मिता जी ठाणा 6* का प्रवास
*तेरापंथ सभा भवन*
*गॉधीनगर Bangalore* (कर्नाटक)
☎7798028703
==============================
*संघ संवाद*+ *संघ संवाद*
==============================
*संघ संवाद whatshap ग्रुप से जुडने के लिए दिए link पर click करे*

प्रस्तुति:- 🌻 *संघ संवाद* 🌻

WhatsApp Group Invite
Follow this link to join

Update

🔆⚜🔆⚜🔆⚜🔆⚜🔆⚜🔆

जैनधर्म की श्वेतांबर और दिगंबर परंपरा के आचार्यों का जीवन वृत्त शासन श्री साध्वी श्री संघमित्रा जी की कृति।

📙 *जैन धर्म के प्रभावक आचार्य* 📙

📝 *श्रंखला -- 284* 📝

*कोविद-कुलालङ्कार आचार्य भट्ट अकलङ्क*

*साहित्य*

*सिद्धि विनिश्चय सवृत्ति* न्याय विनिश्चय की भांति सिद्धि विनिश्चय ग्रंथ भी न्याय विषयक उत्तम कृति है। इस ग्रंथ के 12 प्रस्ताव हैं। आचार्य अकलंक कि यह गूढ़ और दुर्बोध कृति है। मूलतः यह ग्रंथ स्वतंत्र रूप से उपलब्ध नहीं है। कच्छ देश के कोठायग्राम के श्वेतांबर भंडार से सिद्धि विनिश्चय ग्रंथ की विस्तृत टीका उपलब्ध हुई है। उसके आधार पर इस ग्रंथ के विषय को समझा गया है।

इस कृति का विनिश्चयात्मक नाम धर्मकीर्ति के प्रमाण विनिश्चय का स्मरण कराता है। वस्तु तत्त्व का निरूपण इसमें अनेकांत पद्धति के आधार पर हुआ है। स्वमत की स्थापना और दर्शनांतरीय पक्ष का अकाट्य युक्तियों द्वारा खंडन विशेष ज्ञानवद्र्धक है। इस ग्रंथ पर अनंतवीर्य की विस्तृत व्याख्या भी है। विद्यानंद की अष्टसहस्री में इसका मूल भाग अंतर्गर्भित है। गूढ़ प्रतिपादन शैली के आधार पर टीका अकलंक की प्रमाणित होती है। टीकांतर्गत एक श्लोक है जिसके आधार पर भी यह ग्रंथ अकलंक देव का माना गया है।

*प्रमाण संग्रह* इस ग्रंथ के 9 प्रस्ताव हैं। प्रमाण संबंधी सामग्री का संग्रह होने के कारण प्रमाण संग्रह नाम उपयुक्त भी है। ग्रंथ मूलतः गद्यात्मक है। कहीं-कहीं पद्य रचना भी है। ग्रंथ की शैली सूत्रात्मक एवं दुरूह है। ग्रंथ का विषय गहन है। लघीयस्त्रयी और न्याय विनिश्चय से भी यह ग्रंथ अधिक गंभीर प्रतीत होता है। अतः इसकी रचना इन दोनों ग्रंथों से बाद की संभव है। कई प्रस्तावों में न्याय विनिश्चय की कारिकाएं उपलब्ध हैं। कई विद्वान् इसको अकलंक देव की मानने में संशयास्पद हैं। पर विषय की गहनता और सूत्रात्मक शैली निःसंदेह रूप से इस कृति को अकलंक की प्रमाणित करती है। प्रमेय बहुल इस कृति की साढ़े सत्तासी करिकाएं हैं। ग्रंथ में एकांतवाद के विरुद्ध उपलब्ध अधिकांश प्रमाणों का संग्रह किया है। इस पर ग्रंथकार की स्वोपज्ञ वृत्ति भी है। पद्य परिमाण में यह कृति अष्टशती के बराबर मानी गई है। इस पर अनंतवीर्य की विस्तृत व्याख्या है। कृति के अंतिम प्रस्ताव से प्रकारांतर से अकलंक शब्द का प्रयोग भी है जो ग्रंथकार अकलंक की ओर संकेत करता है। प्रस्तुत ग्रंथ की प्रौढ़ शैली अंतिम कृति होने का आभास कराती है। आचार्य अकलंक की जैन न्याय को इस कृति के रूप में अपूर्व देन है।

जैन समाज में आचार्य अकलंक की साहित्य निधि को मौलिक स्थान प्राप्त है। आचार्य अकलंक की कृतियों में न्याय की रूपरेखा अकलंक न्याय के नाम से प्रसिद्ध है। आचार्य अकलंक भक्ति परायण भी थे। अपने नाम पर अकलंक स्तोत्र की रचना कर उन्होंने भक्तिरस को चरम सीमा पर पहुंचा दिया था।

आचार्य माणिक्यनंदी उनके ग्रंथों के प्रमुख पाठक रहे हैं। उन्होंने अपने ग्रंथों में अकलंक की न्याय पद्धति को ही विस्तार दिया है और कहीं-कहीं शब्दशः अनुकरण किया है। उनका परीक्षामुख ग्रंथ आचार्य अकलंक के विचारों का स्पष्ट प्रतिबिंब है।

*कोविद-कुलालङ्कार आचार्य भट्ट अकलङ्क की साहित्य सृजनता व आचार्य-काल के समय-संकेत* के बारे में पढ़ेंगे और प्रेरणा पाएंगे... हमारी अगली पोस्ट में... क्रमशः...

प्रस्तुति --🌻 *संघ संवाद* 🌻
🔆⚜🔆⚜🔆⚜🔆⚜🔆⚜ 🔆

🌺🌿🌺🌿🌺🌿🌺🌿🌺🌿🌺

त्याग, बलिदान, सेवा और समर्पण भाव के उत्तम उदाहरण तेरापंथ धर्मसंघ के श्रावकों का जीवनवृत्त शासन गौरव मुनि श्री बुद्धमलजी की कृति।

📙 *'नींव के पत्थर'* 📙

📝 *श्रंखला -- 108* 📝

*मोखजी खमेसरा*

*बंधन और छुटकारा*

मोखजी महाराणा के विश्वसनीय व्यक्तियों में से थे। राज्य की ओर से अच्छा सम्मान भी उन्हें प्राप्त था। महाराणा स्वयं तेरापंथी साधुओं के प्रति अत्यंत भक्ति रखते थे। अनेक बार उन्होंने दर्शन और बातचीत का लाभ प्राप्त किया था। कोई जिज्ञासा होती तो समय-समय पर वे मोखजी के माध्यम से संतों से उसका समाधान भी प्राप्त करते रहते थे। मोखजी एक प्रकार से महाराणा के लिए निजी व्यक्ति हो गए थे।

एक बार राजमाता का विचार तीर्थाटन करने को हुआ। महाराणा ने मोखजी को तीर्थयात्रा की सारी व्यवस्था का भार सौंपा। पूर्ण तैयारी करके मोखजी वहां से चले। राजमाता पालकी में सवार थीं। सुरक्षा के लिए अनेक सशस्त्र घुड़सवार उनके साथ थे। सर्वप्रथम वे 'गलता' तीर्थ में स्नान करने के लिए जयपुर पहुंचे। संभवतः यह संवत् 1928 की घटना है। उस समय जयाचार्य भी जयपुर में थे। मोखजी को उनके दर्शनों का अनायास ही लाभ प्राप्त हो गया। सेवा करते समय बातचीत के सिलसिले में मोखजी ने बतलाया कि यहां से वे लोग आगरा होते हुए आगे जाएंगे। जयाचार्य ने उनसे कहा— "आगरा में अपने श्रद्धालु श्रावक मालीरामजी लूणिया रहते हैं। वे पहले जयपुर के ही निवासी थे पर अब वहां रहने लगे हैं।" मोखजी ने वह नाम सुना तो सही, परंतु उन्हें वहां कोई कार्य नहीं था अतः कहने लगे की जाते और आते समय आगरा केवल हमारे मार्ग में आएगा। हम लोगों के वहां ठहरने की कोई संभावना नहीं है। जयाचार्य ने कहा— "ठीक है, मैंने तो केवल जानकारी दी है।"

जयपुर से आगरा होते हुए वे लोग आगे चले गए। विभिन्न तीर्थों की यात्रा करने के पश्चात् जब वापस लौटे तब मार्ग में राजमाता रुग्ण हो गईं। वे काफी वृद्ध थीं, अतः रोग का सामान्य आक्रमण भी उनके लिए भारी पड़ा। उनका शरीर वहीं शांत हो गया। मोखजी ने यथोचित प्रकार से उनका दाह संस्कार किया और फिर उदयपुर के लिए प्रस्थान कर दिया।

*उदयपुर जाते समय मार्ग में श्रावक मोखजी के एक अनहोनी घटित हुई... वह कौनसी घटना थी...? और मोखजी ने अपने आप को उससे कैसे उबारा...?* जानेंगे और प्रेरणा पाएंगे... हमारी अगली पोस्ट में... क्रमशः...

प्रस्तुति --🌻 *संघ संवाद* 🌻
🌺🌿🌺🌿🌺🌿🌺🌿🌺🌿🌺

*पुज्यवर का प्रेरणा पाथेय*

👉 *उत्कंठित उत्केला में महातपस्वी का मंगल पदार्पण*
👉 *-लगभग ग्यारह किलोमीटर का विहार कर आचार्यश्री केसिंगा से पहुंचे उत्केला*

दिनांक - 18 - 03 -2018

प्रस्तुति - *संघ संवाद*

Source: © Facebook

👉 इस्लामपूर - निर्माण" एक कदम स्वच्छता की ओर कार्यक्रम आयोजित
👉 हिसार - साध्वीवृंद का (अद्भुत संगम) आध्यात्मिक मिलन
👉 चूरू - तेरापंथ भवन में मंगल भावना समारोह आयोजित
👉 पीलीबंगा - निर्माण एक नन्हा कदम स्वच्छता की और
👉 चेन्नई - अभातेममं द्वारा निर्देशित मिशन सुरक्षा कार्यक्रम कन्यामण्डल द्वारा आयोजित

प्रस्तुति: 🌻 *संघ संवाद*🌻

Source: © Facebook

Source: © Facebook

Source: © Facebook

Source: © Facebook

Source: © Facebook

News in Hindi

Video

Source: © Facebook

*आचार्य श्री महाप्रज्ञ जी* द्वारा प्रदत प्रवचन का विडियो:

👉 *खुद सुने व अन्यों को सुनायें*

*- Preksha Foundation*
Helpline No. 8233344482

संप्रेषक: 🌻 *संघ संवाद* 🌻

👉 प्रेक्षा ध्यान के रहस्य - आचार्य महाप्रज्ञ

प्रकाशक - प्रेक्षा फाउंडेसन

📝 धर्म संघ की तटस्थ एवं सटीक जानकारी आप तक पहुंचाए

🌻 *संघ संवाद* 🌻

Source: © Facebook

Source: © Facebook

Sources

Sangh Samvad
SS
Sangh Samvad

Share this page on:
Page glossary
Some texts contain  footnotes  and  glossary  entries. To distinguish between them, the links have different colors.
  1. Bangalore
  2. Coimbatore
  3. Mysore
  4. Preksha
  5. आचार्य
  6. आचार्य महाप्रज्ञ
  7. दर्शन
  8. भाव
Page statistics
This page has been viewed 270 times.
© 1997-2024 HereNow4U, Version 4.56
Home
About
Contact us
Disclaimer
Social Networking

HN4U Deutsche Version
Today's Counter: