JAIN STAR News

Published: 17.02.2018
Updated: 18.02.2018

Jain Star


News in Hindi

गोडवाड़: श्री वरकाणा पार्श्वनाथ जैन तीर्थ ट्रस्ट मंडल चुनाव 4 मार्च को
Jain Star News Network |February 17, 2018
वरकाणा। श्री वरकाणा पार्श्वनाथ जैन तीर्थ ट्रस्ट मंडल का 5 वर्षीय कार्यकाल पूर्ण हो रहा है। वर्तमान ट्रस्ट मंडल अध्यक्ष पारस संचेती की अध्यक्षता में 14 नवंबर 2017 को हुई ट्रस्ट मंडल की बैठक में नए ट्रस्ट मंडल के गठन हेतु 4 मार्च 2018 का दिन और वरकाणा तीर्थ स्थल पर चुनाव का निर्णय लिया गया।
चुनावी प्रक्रिया की शुरुआत हो चुकी है। ट्रस्ट मंडल संविधानानुसार श्री वरकाणा पार्श्वनाथ जैन तीर्थ ट्रस्ट मंडल ने गोडवाड़ स्थित सभी 81 जैन संघो(गाँवों) के ओसवाल जैन ट्रस्ट मंडलो को पत्र के माध्यम से सूचित करते हुए अपने-अपने संघो की संख्यानुसार निर्धारित प्रतिनिधियों के नाम 28 फरवरी तक वरकाणा स्थित पेढ़ी कार्यालय में भेजने को कहा है।गोडवाड़ स्थित इन सभी 81 जैन संघो(गाँवों) के ट्रस्ट मंडलो की ओर से भेजे गए प्रतिनिधियों में से कोई भी इच्छुक प्रतिनिधि अपना पर्चा 3 मार्च को वरकाणा पेढ़ी पर जमा करा सकता है। नाम वापस लेने की समय सीमा 4 मार्च को दोपहर 12 बजे तक है और उसके बाद 18 से अधिक नाम आने पर चुनावी प्रक्रिया से अध्यक्ष और ट्रस्ट मंडल का चुनाव होना है।
अब बात करते है कि श्री वरकाणा पार्श्वनाथ जैन तीर्थ ट्रस्ट मंडल में किन -किन गॉवों से कितने और कौन-कौन प्रतिनिधि इसमें कैसे शामिल होते है।
विधानानुसार गोडवाड़ स्थित सभी 81 जैन संघो(गाँवों) के ओसवाल जैन ट्रस्ट मंडल के सदस्यों की संख्यानुसार 200 घरो पर 2,500 घरो पर 3,1000 घरो पर चार और 1000 से अधिक घरो पर 5 प्रतिनिधियों के नाम उस गाँव के ट्रस्ट मंडल को वरकाणा ट्रस्ट मंडल को भेजने होते है। यही वो पेंच है जो अच्छी -खासी पद्द्ति को इलेक्शन से सलेक्शन में बदल देती है। प्राप्त जानकारियों के अनुसार अधिकतर गावों/संघो के ट्रस्ट मंडल और अध्यक्ष उस गाव/संघ के सदस्यों को सूचना दिए बिना ही अपने-अपने संघो से अपने -अपने लोगो के नाम लेटर हेड पर दर्ज कर वरकाणा ट्रस्ट मंडल में प्रतिनिधि के तौर पर भेज देते है। होना तो यह चाहिए कि उस गांव /संघ को अपने संघ की साधारण सभा बुलाकर अपने प्रतिनिधि तय करने चाहिए ताकि संख्या बल से ज्यादा इच्छुक प्रतिनिधि होने पर इलेक्शन के माध्यम से नाम तय किए जा सके और उस संघ में कोई विवाद न हो। जैन स्टार को मिल रही जानकारी अनुसार अधिकतर गावो/संघो के आम सदस्यों को इस बारे में कोई जानकारी ही नहीं और जानकारी है भी तो प्रतिनिधि नाम को लेकर विवाद है। पर विरोध कैसे करे? और उसका हल क्या? इस बारे में स्पष्ट कोई प्रावधान नहीं है।
ऐसे में स्थिति का फायदा वो तथाकथित उठाते है जो वर्षो से संघ के हित में कुछ खास किए बिना ट्रस्ट मंडलो से चिपके हुए रहते है और आगे वरकाणा ट्रस्ट मंडल में जाकर अपने -अपने खास गुट बनाकर किसी खास को इसका लाभ पंहुचाते नजर आते है।
इससे गोडवाड़ ओसवाल जैन समाज जिसके बारे में अक्सर सुना जाता है कि इसे इन-मीन -साढ़े तीन लोग और उनके खासम-खास चलाते है और गोडवाड़ जैन समाज संचालित अधिकतर ट्रस्ट मंडलो में सालो साल से इन तथाकथितों का एकाधिकार सा है। एक मजे की बात इन ट्रस्ट मण्डलो में परिवारवाद,वेवाईवाद और अन्य वाद भी जमकर चलते रहे है।इसके कारण समाज के लिए काम करने वालो और युवाओ को निराशा होती दिखती साफ नजर आती है।गोडवाड़ जैन समाज में आ रही जागरूकता से अब समय बदल रहा है। युवाओ और समाज के लोगो की जागरूकता के चलते विद्यावाडी,वरकाणा फालना और मुंबई में गोडवाड़ जैन समाज संचालित अधिकतर संस्थाओ में चुनाव के नाम पर सालो साल से चल रहे सलेक्शन की जगह अब इलेक्शन की बात जोर पकड़ रही है।
अभी तक प्राप्त जानकारी अनुसार श्री पार्श्वनाथ जैन तीर्थ अध्यक्ष पद चुनाव में मुकाबला फतेहचंद एम राणावत(बिजोवा) और प्रवीण लुणिया (चांचोड़ी) के बीच होने के आसार है।

Source: © Facebook

गोडवाड़: श्री वरकाणा पार्श्वनाथ जैन तीर्थ ट्रस्ट मंडल चुनाव 4 मार्च को
गोडवाड़: श्री वरकाणा पार्श्वनाथ जैन तीर्थ ट्रस्ट मंडल चुनाव 4 मार्च को Jain Star News Network |February 17, 2018 वरकाणा। श्री वरकाणा पा...

Sources
Categories

Click on categories below to activate or deactivate navigation filter.

  • Publications
    • Jain Star
      • Share this page on:
        Page glossary
        Some texts contain  footnotes  and  glossary  entries. To distinguish between them, the links have different colors.
        1. Jain Star
        Page statistics
        This page has been viewed 2962 times.
        © 1997-2024 HereNow4U, Version 4.56
        Home
        About
        Contact us
        Disclaimer
        Social Networking

        HN4U Deutsche Version
        Today's Counter: