JAIN STAR News

Published: 14.01.2018
Updated: 16.01.2018

Jain Star


News in Hindi

बीजेएस: राज्यस्तरीय अधिवेशन संपन्न
JAIN STAR, Publish Date:14,JAN 2018
चन्द्रपुर। चंद्रपुर में स्थित श्री केशरिया पार्श्वनाथ जैन तीर्थ,भद्रावती के प्रागंण में भारतीय जैन संघटना (BJS) का महाराष्ट्र राज्य स्तरीय अधिवेशन-2018 रविवार, 7 जनवरी 2018 को संपन्न हुआ। भारतीय जैन संघटना के संस्थापक शांतिलाल मुथ्था,राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशल प्रफुल पारख, महाराष्ट्र राज्य के राज्य अध्यक्ष अमर गांधी(चन्द्रपुर) राज्य सचिव महेंद्र मंडलेचा(चन्द्रपुर) के मार्गदर्शन एव नेतृत्व मे BJS के पदाधिकारियो एवं सदस्यों की उपस्थिति में अधिवेशन संपन्न हुआ।अधिवेशन के दौरान राज्य अध्यक्ष अमर गांधी ने अपने कार्यकाल में हुई गतिविधियों और आगे अपने कार्यकाल में किए जाने वाले कार्यो की जानकारी प्रस्तुत की। इस मौके पर संगठन के संस्थापक अध्यक्ष शांतिलाल मुथ्था ने अकालमुक्त महाराष्ट के संकल्प के लिए भारतीय जैन संघटना 100 जे.सी.बी और पोकलेन मशीनों की खरीदने की घोषणा करते हुए कहा कि अकालमुक्त महाराष्ट्र के लिए सैकड़ो जे सी बी,पोकलेन मशीनों की जरुरत महाराष्ट्र राज्य को है। इस कमी को कुछ कम करने के लिए भारतीय जैन संघटना 100 जे.सी.बी और पोकलेन मशीनों की खरीदने की घोषणा इस अधिवेशन मंच से करती है। संस्थापक अध्यक्ष की घोषणा के दौरान उपस्थितो ने 77 जेसीबी और 21 पोकलेन खरीदने के लिए अपने नाम दिए। मुथ्था ने भारतीय जैन संघटना के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि हमें सामाजिक, धार्मिक कार्यो के साथ अकालमुक्त महाराष्ट्र के संकल्प के साथ अकालमुक्त महाराष्ट्र अभियान-2018 का आगाज किया गया। इस अभियान के तहत 100 दिन मे 75 तहसील के 25000 गावों में पानी वाचवा-पाणी जिरवा,महा -श्रमदान एव मिशनरी की सहायता का काम निर्धारित। राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रफुल्ल पारख ने अपने संबोधन में कहा कि हमें अपने संकल्पो और कार्यो को शहर गांव -और समाज के हर व्यक्ति तक लेकर जाना है और अधिकाधिक नयी युवा शक्ती को भारतीय जैन संघटना से जोडने का आवाहन भी मंच से किया।
अधिवेशन में अल्पसंख्यक योजनाओ संबंधित जानकारी,युवती सशक्तीकरण(स्मार्ट गर्ल), मुल्य शिक्षण,बिजनेस डेव्हलपमेन्ट, सवाल-जबाब अधिवेशन सत्र आदि पर मंथन एवं चितंन हुआ। चुनाव प्रकिया के दौरान सर्वसम्मति से राज्य अध्यक्ष पद पर (नवम्बर 2018 से) हस्तीमल बंब (जालना) का चयन किया गया। अधिवेशन कार्यक्रम में उदघाटन सत्र मे पुर्व सासंद श्री नरेश पुगलिया, भद्रावती के विधायक बाळुभाऊ धानोरकर, भद्रावती के नगराध्यक्ष अनीलभाऊ धानोरकर प्रमुख अतिथी के तौर पर उपस्थिति रहकर सभा को संबोधित किया। अधिवेशन के समापन सत्र में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री हंसराज अहीर, चन्द्रपुर विधायक नानाभाऊ शामकुले,चन्द्रपुर जिला परिषद अध्यक्ष देवराव भोगळे ने प्रमुख अतिथी के रूप मे उपस्थिति रहकर सभा को संबोधित किया।
अधिवेशन में संस्था संस्थापक शांतिलाल मुथ्था, राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रफुल पारख, राज्य अध्यक्ष अमर गांधी, राज्य सचिव महेन्द्र मंडलेचा,बिजेएस के पदाधिकारी,कार्यकर्ता एवं महाराष्ट्र राज्य से महिलाओ और युवा कार्यकर्ता भी बडी संख्या मे इस अधिवेशन में उपस्थित हुए।
By Jain Star

Source: © Facebook

Sources
Categories

Click on categories below to activate or deactivate navigation filter.

  • Publications
    • Jain Star
      • Share this page on:
        Page glossary
        Some texts contain  footnotes  and  glossary  entries. To distinguish between them, the links have different colors.
        1. Jain Star
        2. जालना
        3. महाराष्ट्र
        Page statistics
        This page has been viewed 1638 times.
        © 1997-2024 HereNow4U, Version 4.56
        Home
        About
        Contact us
        Disclaimer
        Social Networking

        HN4U Deutsche Version
        Today's Counter: