Update
*विश्व पुस्तक मेला - 2018 में विश्व जैन संगठन के स्टाल पर जैन साहित्य एवं प्राकृत भाषा पर चर्चा*
नई दिल्ली के प्रगति मैदान में *शनिवार, 13 जनवरी 2018 को दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक हॉल न. 12A में विश्व जैन संगठन के स्टाल न. 190* पर *जैन साहित्य एवं प्राकृत भाषा पर एक परिचर्चा का आयोजन* किया गया है जिसमें *प्रो. वीरसागर जैन, डॉ अनेकांत कुमार जैन, डॉ कुलदीप, डॉ इंदु जैन आदि अनेक विद्वान तथा अनेक छात्र एवं छात्राएं भाग लेंगें*
त्रिलोकसंत पूज्य आचार्य श्री ज्ञानसागर जी मुनिराज की प्रेरणा से विश्व जैन संगठन द्वारा आयोजित और संस्कृति संरक्षण संस्थान, दिल्ली व श्रुत संवर्धन संस्थान, मेरठ द्वारा संयोजित स्टाल पर पधारने वाले सभी अतिथियों का जैन दर्शन का साहित्य प्रदान कर स्वागत किया जाएगा।
विषय: जैन साहित्य की व्यापकता एवं प्राकृत साहित्य
दिन - शनिवार 13 जनवरी 2018
समय - दोपहर 12 से 1 बजे तक
स्थान- *हाल न. 12 A में स्टाल न. 190*, प्रगति मैदान,नई दिल्ली
(निकटतम मेट्रो स्टेशन व कार पार्किंग गेट न. 10, प्रगति मैदान)
सही समय पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दें तथा पुस्तक मेले का आनंद उठायें |
डॉ अनेकांत कुमार जैन
संयोजक
News in Hindi
Source: © Facebook
जनभावना संदेश, दिल्ली द्वारा जैन धर्म, अहिंसा व शाकाहार के प्रचार - प्रसार हेतु त्रिलोकसंत पूज्य आचार्य श्री ज्ञानसागर जी मुनिराज की प्रेरणा व मंगल आशीर्वाद से विश्व पुस्तक मेला-2018, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में विश्व जैन संगठन द्वारा हॉल न. 12-A में आयोजित स्टाल न. 190 के उद्घाटन हेतु प्रकाशित समाचार...
Source: © Facebook