12.12.2017 ►Acharya Mahashraman Ahimsa Yatra

Published: 12.12.2017

अहिंसा यात्रा प्रेस विज्ञप्ति

मानव जीवन रूपी वृक्ष के छह फल, जीवन को बना सकते हैं सार्थक

  • पुरुलिया को पावन कर बढ़े ज्योतिचरण, लगभग 13 किलोमीटर का हुआ विहार
  • अहिंसा यात्रा संग महातपस्वी पहुंचे कांटाडीह एस.एस. हाईस्कूल के प्रांगण
  • उपस्थित श्रद्धालुओं को आचार्यश्री ने मानव जीवन को सफल बनाने के बताए सूत्र
  • विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने आचार्यश्री से स्वीकार की संकल्पत्रयी

12.12.2017 कांटाडीह, पुरुलिया (पश्चिम बंगाल)ः

कभी गांवों में, तो कभी शहरों में, कभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर तो कभी पगडंडियों पर, कभी पथरीले पथ तो कभी समतल मैदानों से होती हुई अहिंसा यात्रा अपने प्रणेता, जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के एकादशमाधिशास्ता, महातपस्वी शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमणजी और उनकी धवल सेना के साथ सद्भावना, नैतिकता और नशामुक्ति का संप्रसार करते हुए लोगों को अपने जीवनशैली की बदलाव की प्रेरणा देते हुए निरंतर गतिमान है। एक अविरल धवल धारा की तरह मार्ग की परवाह किए बिना जन-जन के मानस को आध्यात्मिक सिंचन प्रदान करने के लिए महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमणजी व उनकी धवल सेना जिस क्षेत्र से निकलती है मानों वहां की फिजा ही बदल जाती है। ऐसे महातपस्वी के चरणरज मात्र से फिजाओं में घुल जाती है खुशबू सौहार्द, मिठास भाईचारे की, प्रभाव नैतिकता का। भला ऐसे महातपस्वी महामानव आचार्यश्री महाश्रमणजी के दर्शन पाकर कौन नहीं आह्लादित हो उठे।

ऐसे महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमणजी मंगलवार की प्रातः पुरुलिया स्थित बंगाल इंस्टीट्यूट आॅफ साइंस एंड टेक्नोलाॅजी से मंगल प्रस्थान किया। नगर में रहने वाले तेरापंथी श्रद्धालुओं के साथ अन्य विभिन्न समाज के लोग ऐसे महापुरुष के दर्शन को अपने घर से बाहर खड़े थे। सभी अपनी श्रद्धानुसार प्रणत होते और अपने आपको आचार्यश्री के आशीर्वाद का भागीदार बना लेते। सबके ऊपर समान रूप से आशीषवृष्टि करते हुए महातपस्वी लगभग 13 किलोमीटर का विहार कर कांटाडीह स्थित कांटाडीह एस.एस. हाईस्कूल के प्रांगण में पधारे।

प्रांगण में बने एक बरामदेनुमा हाॅल में उपस्थित श्रद्धालुओं को पावन प्रेरणा प्रदान करते हुए कहा कि यह मानव जीवन दुर्लभ है, लेकिन वर्तमान जिन्हें भी यह मनुष्यों जीवन लब्ध है, उसे इसका अच्छा उपयोग करने का प्रयास करना चाहिए। आचार्यश्री ने मानव जीवन को एक वृक्ष के रूप में बताते हुए कहा कि इस वृक्ष पर छह प्रकार के फल लगें तो मानव जीवन सार्थक हो सकता है। मानवरूपी वृक्ष का पहला फल जिनेन्द्र पूजा है। अर्हत देवों की पूजा, उनकी आराधना करने का प्रयास करना चाहिए। मानव जीवन रूपी वृक्ष का दूसरा फल गुरु की पर्युपासना करना बताया गया है। आदमी को अपने गुरु की उपासना करने का प्रयास करना चाहिए। इस वृक्ष का तीसरा फल सत्वानुकंपा को बताया गया है। आदमी को सभी प्राणियों के प्रति दया का भाव रखने का प्रयास करना चाहिए। सुपात्र को दान देना मानव जीवन रूपी वृक्ष का चैथा फल होता है। मानव जीवन रूपी वृक्ष का पांचवा फल गुणों के प्रति अनुराग होता है। आदमी को गुण कहीं से भी प्राप्त हो उन्हें ग्रहण करने का प्रयास करना चाहिए। गुणों के प्रति अनुराग की भावना रखने का प्रयास करना चाहिए। आदमी को स्वयं में भी गुणों का विकास करने का प्रयास करना चाहिए। मानव जीवनरूपी वृक्ष का छठा फल आगमवाणी के श्रवण का होना चाहिए।

यह छह फल मानव जीवनरूपी वृक्ष में लग जाएं तो मानव जीवन सफल हो सकता है, सार्थक बन सकता है। आदमी को अपना जीवन फलवान बनाने का प्रयास करना चाहिए। अफल, निष्फल जीवन जीने से बचने का प्रयास करना चाहिए।

मंगल प्रवचन के उपरान्त साधु-साध्वियों के उपस्थित विगत 7 दिसम्बर को दिवंगत साध्वी ऋजुश्रीजी की स्मृति सभा आयोजित हुई। जिसमें आचार्यश्री ने उनकी जीवनवृत्त पर संक्षिप्त प्रकाश डाला और उनकी आत्मा के प्रति मध्यस्थ भाव से मंगलभावना व्यक्त की। सभी ने चार लोगस्स का ध्यान किया। साध्वीप्रमुखाजी ने दिवंगत साध्वीश्रीजी के लिए आध्यात्मिक मंगलकामना की। अपने विद्यालय में आचार्यश्री का स्वागत करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री तापस कुमार पात्रा ने अपनी भावाभिव्यक्ति दी। आचार्यश्री ने आशीर्वाद स्वरूपी उन्हें संकल्पत्रयी स्वीकार करवाई।

Photos:

Location:

Google Translate:

Non-violence travel press release

Six fruits of human life, tree can make life worthwhile

  • Instruction of the Jyoticharan, the 13-km Hua Vihar
  • Kantadiyah SS arrives in Mahatpav with Ahimsa tour High School Courtyard
  • Achievement to the respected devotees, formulas, to make human life a success
  • The Principal of the college accepts acceptance from Acharyashree

12.12.2017 Kontadi, Purulia (West Bengal):

Sometimes in villages, then in cities, sometimes on national highways, sometimes on pathways, sometimes the path of stone, sometimes through the plain plains, the non-violence travels with their master, Jain Shvetambar Teerapanth Dharmasangha Ekadashamshastaa, Mahatpavidi Santibond Acharyashri Mahasramanji and his Dhaval army Offering goodwill, morality and drug addiction, motivating people to change their lifestyle. Ntr is moving. Regardless of the path like an uninterrupted stream of water, the area where the maternal grandfather goes out of the field, to give spiritual irrigation to the minds of the masses, is changed only. Such auspicious chatterage dissolves in the frozen fragrance harmony, the sweetness of brotherhood, the effect of ethics. Well, who was not excited about seeing such a great grandmother Acharyashri Maha Shramanji.

Such awaited Acharyashri Mahasamandaji left Mangal from Bengal Institute of Science and Technology at Purulia on Tuesday. People from other different communities, along with the Tibetan devotees living in the city, stood out from their home in the presence of such great men. Everyone would love to be worshiped and take part in the blessings of Acharyashree's blessings. On the other hand, blessed with equal blessings, about 13 kilometers away, Kantadih SS, located in Kontadi. Held in the courtyard of high school.

While giving a warm motivation to the devotees present in an arduous hall in the courtyard, it said that this human life is rare, but the present should also try to make good use of it, whichever human beings are alive. Acharyashree told human life as a tree and said that if there are six kinds of fruits on this tree, then human life can be meaningful. The first fruit of the Manvarupi tree is Jainendra Pooja. Pooja of Artha Devas, should be worshiped. The second fruit of the tree of human life is said to follow the master. The man should try to worship his master. The third fruit of this tree has been told to Satavankukpa. Man should try to keep a sense of compassion towards all creatures. Charity is a charity of human life. The human tree of life is in love with the fifth aspect of the tree. The man should get the qualities from anywhere and try to get them. Attempt to maintain a sense of affection towards qualities. Man should also strive to develop qualities in himself. The sixth fruit of the tree of the human life should be of hearing.

If these six fruits are found in a human life tree, then human life can be successful, it can become meaningful. The man should try to make his life worthwhile. Try to avoid failing, living a sterile life.

After the discussion of the mangal, on December 7, the memorial meeting of the departed Sadhvi Rijushreeji was held in presence of the saints and Sadhvis. In which the teacher made a brief light on his lifecycle and expressed his peace with the mediator of his soul. Everyone took care of four logs. Sadhvi Pramukhjaji made spiritual auspiciousness for the departed Sadhishriji. Welcoming Acharyashree in his school, the Principal of the school, Mr. Tapas Kumar Patra gave his brother-in-law. Acharyashree accepted her blessings in a positive way.

Sources

I Support Ahimsa Yatra
I Support Ahimsa Yatra

Categories

Click on categories below to activate or deactivate navigation filter.

  • Jaina Sanghas
    • Shvetambar
      • Terapanth
        • Acharya Mahashraman
          • Ahimsa Yatra
            • Share this page on:
              Page statistics
              This page has been viewed 310 times.
              © 1997-2024 HereNow4U, Version 4.56
              Home
              About
              Contact us
              Disclaimer
              Social Networking

              HN4U Deutsche Version
              Today's Counter: