JAIN STAR News

Published: 11.08.2017
Updated: 11.08.2017

Jain Star


News in Hindi

MBMC चुनाव: जैन वोटरो में दुविधा!
BY_दिनेश कोठारी, PUBLISH DATE, AUG 11, 2017
मीरा भायंदर मनपा चुनाव में जैन वोट का महत्व
मीरा भायंदर । मीरा भायंदर मनपा चुनाव में जैनों के सामने एक बड़ी दुविधा खड़ी हो गई है कि वो किसे वोट दें,
यूं तो जैन वोटरो की पहली पसंद पिछले ढाई दशक (1990-2012) से गिल्बर्ट मेंड़ोंसा की रांकापा रही है। पर स्थानीय राजनीति में भाजपा विधायक नरेन्द्र मेहता और महापौर गीता जैन के राजनीतिक उदय, स्थानीय भाजपा की ओर से जैनों को उचित प्रतिनिधित्व देने और केंद्र में मोदी सरकार की मौजूदगी के बाद से जैन वोटरों की पहली पसंद भाजपा बन गयी। पर मनपा चुनाव 2017 में स्थितिया बदली -बदली सी नजर आ रही है, नरेन्द्र मेहता और गीता जैन के बीच की अनबन की खबरे,भाजपा की ओर से अपने फायदे के लिए धर्म का राजनीतिकरण करने और स्थानीय राजनीति में शिवसेना,अन्य दलों और निर्दलियो के जैन उम्मीदवारों के भी मैदान में उतरने के माहौल ने जैन वोटरों को सोचने पर मजबूर कर दिया है,कि वे किसे अपना समर्थन दे।
किसे मिलेगा जैनों का वोट?
शिवसेना और अन्यो ने जैनो को उम्मीदवारी देकर स्थानीय जैन वोटरों के सामने विकल्प देने की कोशिश की है, जैन बाहुल्य प्रभागो में शिवसेना,रांकापा कांग्रेस और अन्य जैन उम्मीदवारों को उतारने/उतरने के पीछे की रणनीति में जैन वोट एकमुश्त भाजपा के खाते में न जाए और जैन वोटरो के बिखराव से भाजपा का राजनीतिक समीकरण गडबडा कर सीट उनके खाते में आ जाए।
जमीनी हकीकत यह है कि जैन अब बटने लगा है, जैन बाहुल्य प्रभाग 8 में जंहा शिवसेना से एकमात्र जैन उम्मीदवार मैदान में है। शिवसेना ने जैन हरीश प्रकाश शाह को मैदान में उतारकर जैन वोटरों को एक विकल्प दे दिया है । जैन बाहुल्य प्रभाग 6 और अन्य जंहा जैन उम्मीदवार आमने -सामने है, वहा जैन तय नहीं कर पा रहे कि उनका एकजुट वोट कहां जाए। लेकिन एक हकीकत यह भी है कि ज्यादातर जैनो की पहली पसंद आज भी भाजपा ही हैं,पर एकतरफ़ा वाली बात अब नजर नहीं आती।
जैनो के वोट के बगैर जीत मुश्किल
पूरे मीरा भायंदर मनपा परिसर में करीब 8 ऐसी सीटें है जहां जैन वोटर हार-जीत सीधे-सीधे तय करता है, जिसमें प्रभाग 6 और 8 शामिल है। प्रभाग 2,5,7,20 और 21 में जैनों के वोटों के बगैर जीत किसी के लिए भी मुश्किल है।
कुल 30 जैन उम्मीदवार चुनावी मैदान में
20 अगस्त को होने वाले मीरा भायंदर मनपा चुनाव में कुल 95 सीटों पर 509 उम्मीदवार मैदान में है।30 जैन उम्मीदवार भी चुनावी मैदान में अपने भाग्य की आजमाइश कर रहे हैं। जिसमे बीजेपी से 10,शिवसेना से 5, रांकापा से 5,कांग्रेस से 2, बविआ से 1 और 7 निर्दलीय उम्मीदवार है। 30 जैन उम्मीदवारों में 18 महिलाए तो 12 पुरुष है। कोठारी सुमन,जैन गीता भरत जैन, राजेंद्र भवरलाल,मेहता डिंपल विनोद,जैन दिनेश तेजराज,और शाह सीमा कमलेश वर्तमान में नगरसेवक है तो सीमा जैन और रीटा शाह पूर्व में नगरसेविका रह चुकी है। प्रभाग 6 से 9 जैन उम्मीदवार मैदान में है ।भाजपा छोड़ अन्य शिवसेना और अन्य जैन उम्मीदवारों के मैदान में उतरने और आमने-सामने होने से 2012 मनपा चुनाव में जो फायदा भाजपा ने जैन वोटर दिलचस्प हो चुकी है ।
जैन उम्मीदवार की सूचि
1. (1- ब) शाह रीटा सुभाष (भाजपा)
2. (2- ब) कोठारी सुमन (शिवसेना)
3. (2- ड) जैन शिव कुमार सुरेश (रांकापा)
4. (3- क) शाह हेतल राजेश (बविआ)
5. (3 क)शाह पल्लवी जयंत (भाजपा)
6. (4 ड) जैन पंकज मेघराज (निर्दलीय)
7. (5 ब) जैन किर्ता दिलीप (निर्दलीय)
8. (6 ब) जैन गीता भरत (भाजपा)
9. (6 ब) संघवी नेहा कशिश (निर्दलीय)
10. (6 ब) शाह प्रमिला राजू (शिवसेना)
11. (6 क) गेमावत दीपिका रणवीर (शिवसेना)
12. (6 क)जैन सुनीता रमेश (भाजपा)
13. (6 क़) परमार तेजल चंदूलाल (रांकापा)
14. (6 ड़) जैन राजेंद्र भवरलाल (भाजपा)
15 (6 ड) कोठारी चिराग हसमुखलाल (रांकापा)
16. (6 ड) परमार प्रकाश भूरमल (निर्दलीय)
17. (7 ब)शाह जानकी मौलिक (निर्दलीय)
18. (7 क) शाह केयूरी शशिकांत (निर्दलीय)
19. (7 ड) जैन कल्पेश राजेंद्र (शिवसेना)
20. (8 ड)जैन हरीश प्रकाश (शिवसेना)
21. (9 ड)लोढ़ा आशीष पारसमल (भाजपा)
22. (12 ब) मेहता डिंपल विनोद (भाजपा)
23. (15 ब) शाह सोनल मोहन (कांग्रेस)
24. (15 ड) मेहता मुकेश शांतिलाल (भाजपा)
25. (20 ब) जैन सीमा महेंद्र (रांकापा)
26. (20 ड़) गांधी भावेश मणिलाल (निर्दलिय)
27. (20 ड)जैन अभषेक अनिलकुमार (रांकापा)
28. (20 ड) जैन दिनेश तेजराज (भाजपा)
29. (21 ब)जैन वंदना दिनेश (कांग्रेस)
30. (21 ब) शाह सीमा कमलेश (भाजपा)

Source: © Facebook

Sources
Categories

Click on categories below to activate or deactivate navigation filter.

  • Publications
    • Jain Star
      • Share this page on:
        Page glossary
        Some texts contain  footnotes  and  glossary  entries. To distinguish between them, the links have different colors.
        1. Jain Star
        Page statistics
        This page has been viewed 1823 times.
        © 1997-2024 HereNow4U, Version 4.56
        Home
        About
        Contact us
        Disclaimer
        Social Networking

        HN4U Deutsche Version
        Today's Counter: