News in Hindi
हर संकट दूर होते है संकटमोचक पद्मावती स्तोत्र से: डॉ. पुष्पेन्द्र
पूना - 14 जुलाई 2017।
माँ पद्मावती जाप अनुष्ठान -
प्रवचन दौरान वेदी पर माँ पद्मावती की भव्य फेमयुक्त तस्वीर (प्रतिमा) को स्थापित करने का लाभ सुश्राविका आंनदीबाई रतनचंद धोका (आंनदरत्न गु्रप) ने प्राप्त किया। माँ पद्मावती के जयकारों के साथ मंत्रयुक्त तस्वीर को स्थापित कर श्राविकाओं ने वहां जाप अनुष्ठान संपन्न किये। लगभग 54 श्राविकाओं - श्रावकों द्वारा एकासन व्रत रखा गया। श्रमण डॉ. पुष्पेन्द्र ने माँ पद्मावती की पूर्ण विधि संपन्न करवाने के पश्चात् कथा वांचन किया और माँ पद्मावती के चमत्कारों को उल्लेखित करते हुए कहा कि मंत्रों का जाप करने से मनुष्य को आध्यात्मिक शक्ति प्राप्त होती है। निष्ठा और विधिपूर्वक करने से इच्छित फल भी प्राप्त होता है। शुक्रवार के दिन विशेष रूप से इस पद्मावती मंत्र का जाप किया जाता है। तीर्थंकर पार्ष्वनाथ के शासन के अधिष्ठायक धरणेन्द्र व माँ पद्मावती माता हैं। भक्तों की मनोकामना पूर्ण करनके वाले राज - राजेष्वरी भगवती स्वरुपा माँ पद्मावती वर्तमान समय में जिनषासन में सर्वाधिक चमत्कारी है।
Source: © Facebook
Source: © Facebook