News in Hindi
देव पुरुष देवेन्द्र सीडी का हुआ लोकार्पण
महामंत्र नवकार महाजाप में शामिल हुए श्रद्धालु
उदयपुर - 29 अक्टूबर 2016।
जैनाचार्य श्री देवेन्द्र महिला मंडल द्वारा शनिवार 29 अक्टूबर 2016 को आचार्य देवेन्द्र मुनि के 86 वें जन्म दिवस पर उनके स्मारक स्थल उदयपुर स्थित ‘देवेन्द्र धाम’ पर श्रावक - श्राविकाओं की उपस्थिति में सामहिक रुप से नवकार महामंत्र महाजाप का आयोजन संपन्न हुआ। मंडल अध्यक्षा सुधा भंडारी ने जानकारी देते हुए बताया कि नवकार महामंत्र की स्तुति के पश्चात् उनके व्यक्तित्व व कृतित्व को स्मरण करते हुए श्रद्वासुमन अर्पित किए। इससे पूर्व प्रातः काल से ही आचार्य देवेन्द्र मुनि के स्मारक स्थल पर ‘देवेन्द्र धाम’ में शहर के गणमान्य व्यक्तियों एवं श्रद्धालुओं का आवागमन निरन्तर चलता रहा ओर उन्होंने वहां पर माला-जाप सामायिक की आराधना कर उस युगपुरुष श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
मण्डल की अध्यक्ष डाॅ. सुधा भण्डारी एवं महामंत्री ममता रांका ने बताया कि इस अवसर पर आचार्य देवेन्द्र मुनि के जीवनवृत पर तैयार की गई सीडी ‘देव पुरुष देवेन्द्र’ का लोकापर्ण भी मंडल सदस्याओं द्वारा किया गया। ‘देव पुरुष देवेन्द्र’ डाॅक्यूमेंट्री फिल्म में आचार्य देवेन्द्र मुनि के बाल्यकाल के उनका जीवन किस प्रकार धर्म की ओर जोडा व साथ ही दीक्षा, गुरुसेवा, साहित्य लेखन, विहार यात्रा, राजनैतिक पुरुषों के साथ वार्तालाप व जैन समाज की अमूल्य देन अत्यादि प्रसंगों का सजीव चित्रण किया गया है।
फोटो कैप्शनपी...1 लोकार्पण करती देवेन्द्र महिला मंडल श्राविकाऐं।
ममता रांका
महामंत्री