News in Hindi:
Satya Pal Jain
सादर प्रकाषनार्थ:
सत्यपाल जैन विधि आयोग के सदस्य नियुक्त
जैन समाज के लिए गौरव की बात
16 जून 2016।
अपर महा सालिसिटर एवं चंडीगढ़ के पूर्व सांसद और भाजपा के सीनियर नेता सत्यपाल जैन को 11 जून 2016 को भारत के 21 वें विधि आयोग का अंशकालिक (पार्ट-टाईम) सदस्य नियुक्त किया गया है। उनकी ये नियुक्ति उनके वर्तमान पद, भारत के अपर महा सालिसिटर के अतिरिक्त होगी और वे अब दोनों पदों पर काम करेंगे। जैन ने कल दिल्ली में लॉ कमीशन के कार्यालय में जाकर अपना पद ग्रहण किया और उसके बाद आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति डॉ. बीएस चैहान से भेंट करके लगभग एक घंटा आयोग के समक्ष लंबित मुद्दों पर चर्चा की। उल्लेखनीय है कि इस आयोग का गठन केन्द्र सरकार ने देश भर में न्यायिक सुधारों के संबंध में तथा अर्थहीन हो चुके कानूनों को निरस्त करने संबंधी विषयों पर अध्ययन करके भारत सरकार को अपने विस्तृत सुझाव देने के लिए किया है।
पुष्करवाणी गु्रप ने जानकारी लेते हुए बताया कि जैन 1996 व 1998 में दो बार चंडीगढ़ से लोकसभा का चुनाव भी जीत चुके हैं। इससे पहले जैन ने 1976, 1980, 1984 तथा 1988 में लगातार चार बार ग्रेजुएट्स निर्वाचन क्षेत्र से पंजाब विश्वविद्यालय की सीनेट के सदस्य चुने गये तथा उसके बाद भारत के उपराष्ट्रपति द्वारा उन्हें 1996, 2000, 2004, 2008 तथा 2012 में इसी सीनेट का सदस्य भी नामजद किया गया था। जैन देश के कई महत्वपूर्ण मुद्दों में, जैसे विधान आयोग, लिब्रहान आयोग, राष्ट्रपति चुनाव याचिका, अरुणाचल में राष्ट्रपति शासन तथा देश के कई जाने माने नेताओं की विभिन्न केसों में पैरवी कर चुके हैं। वे लगभग 10 वर्ष तक पार्टी के कानूनी प्रकोष्ठ के प्रभारी एवं संयोजक रह चुके हैं। वे विभिन्न अदालतों में पार्टी का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वे लिब्राहन आयोग में लगभग 12 वर्ष तक पार्टी का पक्ष रखते रहे। वे अब तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लाल कृष्ण आडवाणी, सुषमा स्वराज, वैंकेया नायडू, नवजोत सिंह सिद्धू, शांता कुमार, प्रेम कुमार धूमल सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं की विभिन्न अदालतों में पैरवी कर चुके हैं। जैन राष्ट्रपति चुनाव में पीए संगमा तथा भैंरो सिंह शेखावत एवं उपराष्ट्रपति चुनाव में नजमा हेपतुल्ला के चुनाव एजेंट भी रह चुके हैं। जैन समाज ने पूर्व सांसद सत्यपाल जैन को 21 वें विधि आयोग के सदस्य नियुक्त किए जाने का स्वागत किया है।