13.04.2016 ►STGJG Udaipur ►News

Published: 13.04.2016

News in Hindi

Source: © Facebook

Source: © Facebook

महावीर जयंती पर विज्ञान भवन में सम्मलेन का भव्य आयोजन
सुषमा स्वराज, रविशंकर प्रसाद एवं डा. नजमा हेपतुल्ला करेंगे विश्व शांति सद्भावना दिवस का उदघाटन
सर्व धर्म संत लेंगे विश्व शांति सद्भावना की स्थापना का संकल्प
अहिंसा के अग्रदूत भगवान महावीर की 2615 वीं जन्म जयन्ती, शान्तिदूत आचार्य डा. लोकेश मुनि जी के 56 वें जन्म दिवस तथा अहिंसा विश्व भारती संस्था के द्वितीय दशक प्रवेश के पावन अवसर पर 15 अप्रेल शुक्रवार को विज्ञान भवन में विश्व शांति व सद्भावना दिवस का भव्य आयोजन होने जा रहा है| भारत की विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, अल्पसंख्यक मंत्री डा. नजमा हेपतुल्ला की अध्यक्षता एवं विशिष्ठ अतिथि के रूप में संचार एवं सूचना प्रोद्यौगिकी मंत्री श्री रवि शंकर प्रसाद एवं प्रख्यात फिल्म अभिनेता श्री विवेक ओबराय भाग लेंगे| इस अवसर पर ‘महावीर दर्शन से वैश्विक समस्याओं’ का समाधान विषयक सम्मलेन का उदघाटन होगा|
अहिंसा विश्व भारती संस्था के संस्थापक आचार्य लोकेश मुनि ने सम्मलेन की प्रासंगिकता का उल्लेख करते हुए बताया कि सर्वधर्म संत विश्व शांति सद्भावना की स्तापना के लिए ऐसे समय में आगे बढ़ रहे है जब विश्व युद्ध, हिंसा और आतंकवाद की समस्याओं से जूझ रहा है| धर्मगुरुओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और राजनैतिक नेताओं को एकसाथ मिलकर समाज में भाईचारे, आपसी सहयोग और सौहार्दपूर्ण माहौल की स्थापना के लिए काम करना होगा| यह सम्मलेन विश्व शांति की स्थापना में एक मील का पत्थर साबित होगा| कोई भी समाज या राष्ट्र अस्थिर वातावरण में विकास नहीं कर सकता| विकास के लिए शांति आवश्यक है| समाज में शांति की स्थापना में धर्म गुरु एक अहम् भूमिका निभा सकते है| सम्मलेन के दौरान सर्व धर्म संत विश्व में शांति व सद्भावना की स्थापना का संकल्प लेंगे|
आयोजन समिति के स्वागताध्यक्ष श्री अभय कुमार जैन, चेयरमेन श्री राजकुमार जैन, अध्यक्ष श्री सुभाष ओसवाल, संयोजक श्री मनोज जैन एवं समन्वयक श्री महेश जैन, ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर विभिन्न धर्मों के संत महाबौधि इंटरनेशनल लद्दाख के अध्यक्ष बौद्ध भिक्षु संघसेना, अमेरिका से समागत सिख धर्म के शान्तिदूत भाई सतपाल सिंह व सर्व प्रथम अमेरिका में योग को ले जाने वाले योग गुरु अमृत देसाई, आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ के सदस्य मौलाना कल्बे रुशद रिजवी सम्मलेन को संबोधित करेंगे| कई देशों के राजदूत व देश विदेश से अनेक विशिष्ठ महानुभाव भी भाग लेंगे| उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में भाग लेने देश विदेश से लोगो के आने का सिलसिला शुरू हो चुका है| समस्त जैन समाज विज्ञान भवन में पहली बार आयोजित हो रही भगवान महावीर जयंती के समारोह में भाग लेने के लिए बेहद उत्साहित है|

Sources

Source: © FacebookPushkarWani

Shri Tarak Guru Jain Granthalaya Udaipur
Categories

Click on categories below to activate or deactivate navigation filter.

  • Jaina Sanghas
    • Shvetambar
      • Sthanakvasi
        • Shri Tarak Guru Jain Granthalaya [STGJG] Udaipur
          • Institutions
            • Share this page on:
              Page glossary
              Some texts contain  footnotes  and  glossary  entries. To distinguish between them, the links have different colors.
              1. Guru
              2. Shri Tarak Guru Jain Granthalaya Udaipur
              3. Udaipur
              4. आचार्य
              5. दर्शन
              6. महावीर
              Page statistics
              This page has been viewed 756 times.
              © 1997-2024 HereNow4U, Version 4.56
              Home
              About
              Contact us
              Disclaimer
              Social Networking

              HN4U Deutsche Version
              Today's Counter: