News in English:
Location: | Sambo dhi |
Headline: | Terapanth Dharam Sangh Unique◄ Madan Maharaj |
News: | Madan Maharaj reached Sambodhi and held talks with Acharya Mahashraman. He said that organisation of Terapanth is unique. He said he follows many rules of Jainism. He also held talks with Muni Kishanlal and Muni Subhkaran. |
News in Hindi:
तेरापंथ संगठन सबसे अनूठा: मदन महाराज
राजसमंद 30 JUNE 2011 (जैन तेरापंथ समाचार न्यूज ब्योरो
मदन महाराज राजस्थानी बुधवार को दोपहर करीब दो बजे संबोधि उपवन परिसर पहुंचे। महाराज करीब आधा घंटा तक उपवन परिसर में ठहरे तथा तेरापंथ धर्मसंघ के 11 वें आचार्य श्री महाश्रमण से चर्चा की। प्रख्यात ज्योतिषाचार्य मदन महाराज राजस्थानी बुधवार को अचानक आचार्य महाश्रमण से भेंट करने के लिए पहुंचे। इस पर उनका संबोधि के व्यवस्थापक महेश उपाध्याय के साथ ही अन्य सदस्यों ने स्वागत किया। इसके बाद महाराज ने यहां प्रवासरत आचार्य श्री महाश्रमण से बातचीत की। उन्होंने आचार्यश्री को कहा कि वे पूरी दुनिया में घूमे हैं। काफी संत भी देखे हैं, लेकिन तेरापंथ जैसा संगठन नहीं देखा है। यह संगठन बेजोड़ है। पूरे देश में ऐसा संगठन नहीं है। वे खुद भी जैन धर्म को मानते हैं। उन्होंने गौ शालाएं खोल रखी हैं। सात हजार अनाथ बच्चों को पाल रखा है। इस दौरान दाती महाराज ने अपने पुराने परिचित किशन मुनि तथा शुभ करण मुनि से भी वार्ता की। वे करीब आधा घंटा तक यहां रुके थे।