News In English:
Location: | Sema |
Headline: | Guru Ends Internal Darkness◄ Sadhvi Pramukha Kanakprabha |
News: | We take light from outside. Guru gives us internal light to end darkness. Desires are unlimited and material is limited. We should control and balance our desires. |
News in Hindi:
साध्वी प्रमुखा कनकप्रभा
गुरु चेतना से मन में प्रकाश:
साध्वी प्रमुखा कनकप्रभा ने कहा कि हम बाहर कितना ही प्रकाश कर लें, भीतर का अंधकार गुरु चेतना से ही दूर होकर मन आलोकित होता है। मनुष्य की तृष्णा व आकांक्षाओं का कोई पार नहीं है। उपभोक्ता बहुत हैं, पदार्थ सीमित एवं इच्छाएं अनंत हैं। व्यक्ति की सोच मौलिक हो, देखा-देखी नहीं। बिना सोचे करोड़ों लोग एक प्रकार के प्रवाह में बहते रहते हैं। विपरीत चलने में कठिनाई होती है। प्रतिरोध की दिशा (संयम के मार्ग पर) में चलना कठिन होता है। व्यक्ति को बिना मेहनत, बिना सोचे प्रवाह में न बहकर विशिष्ट मार्ग पर चलने का हौसला पैदा करना चाहिए।